- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tarot Rashifal: टैरो...

मेष टैरो राशिफल : आपका कॉन्फिडेंट हाई रहेगा
मेष राशि वालों, आज बाहर से आप काफी कॉन्फिडेंट और स्ट्रॉन्ग दिखाई देंगे, लेकिन अंदर मन पूरी तरह खुश महसूस नहीं करेगा। कोई बात जिसे आप पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, वही आज फिर दिमाग में लौट सकती है। खासकर अगर किसी रिश्ते या इमोशनल सिचुएशन से दूरी बनाई थी, तो मन बार-बार उसी तरफ जा सकता है।
हालांकि इस बार आप खुद को पहले जैसा टूटने नहीं देंगे। ऊपर से आप नॉर्मल रहेंगे, लोगों से मिलेंगे-जुलेंगे भी, लेकिन अंदर थोड़ा एम्पटीनेस फील हो सकता है। आज खुद को फाॅर्स करके खुश दिखाने के बजाय मन को थोड़ा आराम देना ज्यादा जरूरी रहेगा।
वृषभ टैरो राशिफल : काफी कुछ ऑब्जर्व करेंगे
वृषभ राशि वालों, आज काम, पैसे या फ्यूचर प्लानिंग को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। कोई छोटी डिले या उम्मीद के मुताबिक चीजें आगे न बढ़ने से मन इर्रिटेट हो सकता है। हालांकि बाहर से आप ज्यादा रिएक्ट नहीं करेंगे। अंदर ही अंदर आप काफी कुछ ऑब्जर्व करते रहेंगे।
आज पुरानी यादें भी अचानक मूड पर असर डाल सकती हैं। कोई पुराना मैसेज, गाना या इंसान की याद फिर से दिल को सॉफ्ट बना सकती है। आपकी इंट्यूशन आज काफी स्ट्रॉन्ग रहेगी। सामने वाला कुछ बोले या न बोले, आप बहुत कुछ महसूस कर लेंगे।
मिथुन टैरो राशिफल : रिश्तों में मिले-जुले संकेत मिलेंगे
मिथुन राशि वालों, आज बातचीत को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है। कोई बात गलत समझी जा सकती है या आप खुद अपनी भावनाएं सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। खासकर रिश्तों में मिले-जुले संकेत ज्यादा परेशान कर सकते हैं। कभी लगेगा सब ठीक है और अगले ही पल दूरी महसूस हो सकती है।
हालांकि काम के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। लोग आपका साथ दे सकते हैं और टीमवर्क से फायदा भी मिल सकता है। लेकिन आज भावनाओं और व्यवहारिक जीवन को अलग रखना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। हर बात का तुरंत जवाब ढूंढने के बजाय थोड़ा समय देना बेहतर रहेगा।
कर्क टैरो राशिफल : तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें
कर्क राशि वालों, आज मन कभी शांत रहेगा और अगले ही पल छोटी-सी बात भी परेशान कर सकती है। खासकर अगर किसी रिश्ते या बातचीत को लेकर पिछले कुछ दिनों से उलझन चल रही थी, तो आज वही बात फिर दिमाग में घूम सकती है। हालांकि इस बार आप हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में नहीं रहेंगे।
दिन के बीच में कोई प्यारी बातचीत, संदेश या किसी अपने का छोटा-सा अपनापन मूड थोड़ा बेहतर कर सकता है। लेकिन साथ ही किसी बात को लेकर अंदर हल्की चिड़चिड़ाहट भी बनी रह सकती है। आज हर बात दिल पर लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह टैरो राशिफल : भावनाओं को लेकर उलझन बनी रहेगी
सिंह राशि वालों, आज बाहर से आप काफी संभले हुए और व्यवहारिक दिखाई देंगे, लेकिन अंदर कुछ बातें लगातार चलती रह सकती हैं। खासकर भविष्य, काम या किसी इंसान की भावनाओं को लेकर उलझन बनी रह सकती है। कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आएगा कि मन आखिर चाहता क्या है।
हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में ऊर्जा बदलती महसूस हो सकती है। कोई नया विचार, अचानक बनी योजना या किसी काम को लेकर प्रेरणा वापस आ सकती है। आज जरूरत से ज्यादा सोचने के बजाय जो चीज सामने है उसी पर ध्यान देना ज्यादा सही रहेगा।
कन्या टैरो राशिफल : दिन पूरी तरह भारी नहीं रहेगा
कन्या राशि वालों, आज मन थोड़ा भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर सकता है। किसी बात को लेकर अंदर यह एहसास रह सकता है कि चीजें आपके साथ पूरी तरह सही नहीं हुईं। खासकर अगर आपने किसी रिश्ते या परिस्थिति में काफी धैर्य रखा था, तो आज वही बात ज्यादा तकलीफ दे सकती है।
हालांकि दिन पूरी तरह भारी नहीं रहेगा। कोई इंसान परवाह दिखा सकता है या साधारण बातचीत भी मन को थोड़ा नरम महसूस करा सकती है। आज खुद को हर समय मजबूत दिखाने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी मन को थोड़ा आराम देना भी जरूरी होता है।
तुला टैरो राशिफल : इमोशनल थकान बनी रह सकती है
तुला राशि वालों, आज मन थोड़ा जल्दी हर्ट हो सकता है। अंदर कहीं न कहीं यह फीलिंग रह सकती है कि आपने लोगों के लिए जितना किया, उतना वापस नहीं मिला। हो सकता है सामने वाला कुछ गलत न कर रहा हो, लेकिन फिर भी उसका बदला हुआ बिहेवियर या कम एफर्ट आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है। ऊपर से आप सबके सामने नॉर्मल रहेंगे, लेकिन अंदर इमोशनल थकान बनी रह सकती है।
हालांकि दिन के बीच में किसी अपने की छोटी-सी केयर भी मूड बदल सकती है। कभी-कभी सिर्फ कोई इंसान चुपचाप साथ बैठ जाए, वही काफी राहत दे देता है। आज खुद को जरूरत से ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाने की कोशिश मत कीजिए।
वृश्चिक टैरो राशिफल : बीच-बीच में इरिटेशन महसूस हो सकती है
वृश्चिक राशि वालों, आज आपको लग सकता है कि चीजें पूरी तरह आपके हिसाब से नहीं चल रहीं। जितना सोचकर चल रहे थे, सिचुएशंस शायद उतनी सिंपल नहीं रहेंगी। इसी वजह से बीच-बीच में इरिटेशन भी महसूस हो सकती है। खासकर जब सामने वाला आपकी बात या एफर्ट को उतना सीरियसली न ले जितनी उम्मीद थी।
हालांकि बाहर से आप खुद को काफी संभालकर रखेंगे। फैमिली, काम या फ्यूचर प्लानिंग को लेकर प्रैक्टिकल सोच बनी रहेगी। आज इमोशंस में बहकर रिएक्ट करने के बजाय थोड़ा रुककर सोचना ज्यादा सही रहेगा। हर बात का जवाब उसी समय देना जरूरी नहीं होता।
धनु टैरो राशिफल : रूटीन से बाहर निकलने का मन बनेगा
धनु राशि वालों, आज मन कुछ नया करने का करेगा। कहीं घूमने जाने, किसी से बात करने या रूटीन से बाहर निकलने का भी मन बन सकता है। लेकिन चीजें आपकी स्पीड से नहीं चलेंगी। कोई रिप्लाई देर से आ सकता है या प्लान आखिरी समय पर बदल सकता है, जिस वजह से इरिटेशन बढ़ सकती है।
हालांकि पूरा दिन अकेले रहने का भी मन नहीं करेगा। किसी अपने से कैजुअल बातचीत या बाहर थोड़ा समय बिताना मूड को काफी बेहतर कर सकता है। आज आपको यह महसूस होगा कि हर चीज तुरंत हो जाए, यह जरूरी नहीं है। कुछ बातें अपने समय से ही सही लगती हैं।
मकर टैरो राशिफल : खुद के लिए समय निकालें
मकर राशि वालों, आज बाहर से सब सामान्य दिखाई देगा, लेकिन अंदर कुछ बातें अभी भी पूरी तरह गई नहीं होंगी। कोई पुरानी बात, रिश्ता या फीलिंग बार-बार दिमाग में लौट सकती है। हो सकता है कि आप खुद भी समझ रहे हों कि अब आगे बढ़ जाना चाहिए, लेकिन मन पूरी तरह तैयार नहीं लग रहा होगा।
आज किसी की छोटी-सी बात, अचानक दिखी कोई चीज या सोशल मीडिया पर कुछ देखकर भी पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऊपर से आप ज्यादा जाहिर नहीं करेंगे, लेकिन अंदर काफी कुछ चलता रहेगा। आज हर बात का जवाब तुरंत ढूंढने के बजाय खुद को थोड़ा समय देना ज्यादा जरूरी रहेगा।
कुंभ टैरो राशिफल : खुद को अटका हुआ न रहने दें
कुंभ राशि वालों, आज मन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले थोड़ा हल्का महसूस हो सकता है। जो बातें पहले जरूरत से ज्यादा हर्ट कर रही थीं, अब उनका असर थोड़ा कम लगने लगेगा। हो सकता है सब कुछ पूरी तरह ठीक न हुआ हो, लेकिन अंदर कहीं न कहीं मन अब धीरे-धीरे बाहर निकलने की कोशिश करेगा।
आज आपका कॉन्फिडेंस भी पहले से बेहतर महसूस हो सकता है। लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे और आपकी मौजूदगी नोटिस करेंगे। बीच-बीच में पुरानी बातें फिर याद जरूर आ सकती हैं, लेकिन इस बार आप खुद को वहीं अटका हुआ नहीं रहने देंगे।
मीन टैरो राशिफल : मन पहले से ज्यादा हल्का महसूस करेगा
मीन राशि वालों, आज कोई ऐसी बात समझ आ सकती है जिसे आप काफी समय से नजरअंदाज कर रहे थे। खासकर किसी रिश्ते या इमोशनल अटैचमेंट को लेकर मन में क्लैरिटी आने लगेगी। शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि कई बार सच वही होता है जिससे हम सबसे ज्यादा बचते रहते हैं।
हालांकि दिन पूरी तरह भारी नहीं रहेगा। किसी अपने के साथ बैठना, घर का शांत माहौल या सिंपल बातचीत भी मन को काफी राहत दे सकती है। आज आपको यह महसूस हो सकता है कि कुछ बातें मान लेने के बाद मन पहले से ज्यादा हल्का लगने लगता है।





