धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 28 मई 2026

Subhi
28 May 2026 6:13 AM IST
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 28 मई 2026
x

मेष टैरो राशिफल : बातों में अचानक क्लैरिटी मिल सकती है

मेष राशि वालों, आज किसी बात को लेकर अचानक क्लैरिटी मिल सकती है। जो कन्फ्यूजन पिछले कुछ दिनों से दिमाग में चल रही थी, उसका जवाब धीरे-धीरे समझ आने लगेगा। हालांकि सच सामने आने के बाद भी मन पूरी तरह खुश महसूस नहीं करेगा। कहीं न कहीं आपको यह लग सकता है कि चीजें आपकी उम्मीद के हिसाब से नहीं हुईं।

आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा। खासकर अगर इमोशंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग फील हो रहे हों। बाहर से आप खुद को संभालकर रखेंगे, लेकिन अंदर फ्रस्ट्रेशन बनी रह सकती है। दिन के आखिर में खुद को थोड़ा मेंटली रेस्ट देना जरूरी रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल : बात ज्यादा महसूस हो सकती है

वृषभ राशि वालों, आज इमोशंस और प्रैक्टिकल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। काम में पूरा फोकस रखना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि मन बार-बार किसी रिश्ते या इमोशनल बात की तरफ जा सकता है। खासकर अगर किसी अपने से दूरी या कन्फ्यूजन चल रही थी, तो आज वही बात ज्यादा महसूस हो सकती है।

हालांकि रिश्तों के मामले में दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। कोई बातचीत, केयर या सिंपल साथ भी मन को काफी अच्छा महसूस करा सकता है। आज हर चीज लॉजिक से नहीं चलेगी। कई फैसले दिल की तरफ ज्यादा झुक सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : खुद में खोए हुआ महसूस कर सकते हैं

मिथुन राशि वालों, आज आपका मन थोड़ा अकेले रहने का कर सकता है। लोगों के बीच रहकर भी आप अंदर से खुद में खोए हुए महसूस कर सकते हैं। हालांकि यह दूरी हमेशा नेगेटिव नहीं होगी। कई बार खुद के साथ समय बिताने से मन की बातें ज्यादा क्लियर समझ में आती हैं।

दिन के दूसरे हिस्से में मूड धीरे-धीरे बेहतर हो सकता है। कोई नया आईडिया, अचानक बना प्लान या किसी इंसान की पॉजिटिव एनर्जी मन को पहले से हल्का महसूस करा सकती है। पिछले कुछ समय से जो इमोशनल भारीपन चल रहा था, उसका असर अब थोड़ा कम महसूस हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : मन थोड़ा थका हुआ महसूस होगा

कर्क राशि वालों, आज मन थोड़ा थका हुआ होकर भी उम्मीद नहीं छोड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से जो बातें अंदर दबाकर चल रहे थे, आज वही फिर दिमाग में घूम सकती हैं। फर्क बस इतना रहेगा कि इस बार आप पहले जितना घबराए हुए महसूस नहीं करेंगे। काम और पैसों को लेकर धीरे-धीरे भरोसा वापस आता दिख सकता है। आपको लगने लगेगा कि चीजें भले धीरे चल रही हों, लेकिन पूरी तरह रुकी नहीं हैं।

हालांकि दिल और दिमाग की खींचतान बनी रह सकती है। किसी रिश्ते या जरूरी फैसले को लेकर मन बार-बार बदल सकता है। कभी लगेगा सब ठीक हो जाएगा और अगले ही पल वही भ्रम फिर लौट आएगा। आज खुद को जल्दी फैसला लेने के लिए मजबूर मत कीजिए।

सिंह टैरो राशिफल : कहीं आगे बढ़ने का मन बनने लगेगा

सिंह राशि वालों, आज मन किसी पुरानी बात का बोझ थोड़ा कम महसूस कर सकता है। जो चीज पिछले काफी समय से अंदर चुभ रही थी, अब उसका असर पहले जैसा भारी नहीं लगेगा। हो सकता है यादें अभी भी आएं, लेकिन अब आप खुद को उनमें डुबोकर नहीं रखना चाहेंगे। अंदर कहीं न कहीं आगे बढ़ने का मन बनने लगेगा।

दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। अचानक कोई कॉल, प्लान या बातचीत मूड को जल्दी बदल सकती है। लेकिन गुस्से या एक्साइटमेंट में जल्दबाजी से कुछ बोल देना बाद में सोचने पर मजबूर कर सकता है। आज हर बात तुरंत बोल देना जरूरी नहीं है। थोड़ा रुककर जवाब देना बेहतर रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल : आप सामान्य दिखेंगे

कन्या राशि वालों, आज मन में यह सवाल आ सकता है कि आखिर इतनी मेहनत के बाद भी चीजें इतनी धीरे क्यों बदल रही हैं। काम हो, रिश्ता हो या खुद की जिंदगी, हर जगह पेशेंस रखते-रखते थकान महसूस हो सकती है। ऊपर से आप सामान्य दिखेंगे, लेकिन अंदर कंपैरिजन चलता रह सकता है।

आज दूसरों की प्रोग्रेस देखकर खुद को कम मत समझिए। हर किसी की टाइमिंग अलग होती है। आपकी मेहनत बेकार नहीं जा रही, बस उसका असर धीरे दिखाई देगा। बीच-बीच में कॉन्फिडेंस थोड़ा हिल सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत रास्ते पर हैं।

तुला टैरो राशिफल : मन की बातें बोलें हल्का महसूस करेंगे

तुला राशि वालों, आज मन बाहर से शांत दिखेगा, लेकिन अंदर काफी कुछ चलता रहेगा। किसी इंसान की बात, अचानक मिला अटेंशन या पुरानी फीलिंग फिर से दिल को छू सकती है। खासकर अगर पिछले कुछ समय से किसी रिश्ते में दूरी या कन्फ्यूजन चल रही थी, तो आज वही बात फिर सोचने पर मजबूर कर सकती है।

हालांकि दिन पूरी तरह हैवी नहीं रहेगा। किसी अपने के साथ सिंपल बातचीत, साथ में समय बिताना या काम के बीच मिला सपोर्ट मन को काफी अच्छा महसूस करा सकता है। आज आपको यह भी समझ आएगा कि हर फीलिंग को छुपाकर रखना जरूरी नहीं होता। कुछ बातें बोल देने से मन हल्का हो जाता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आप खुद को संभालकर रखेंगे

वृश्चिक राशि वालों, आज कुछ चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चलेंगी तो इर्रिटेशन जल्दी महसूस हो सकती है। कोई काम डिले हो सकता है, कोई रिप्लाई देर से आ सकता है या फिर मन बार-बार उसी बात में उलझ सकता है जिसे आप भूलना चाह रहे थे। ऊपर से आप खुद को संभालकर रखेंगे, लेकिन अंदर बेचैनी बनी रह सकती है।

हालांकि अच्छी बात यह रहेगी कि इस बार आप टूटने के बजाय खुद को धीरे-धीरे संभाल लेंगे। दिन के आखिर तक मन पहले से थोड़ा शांत महसूस हो सकता है। आपको यह एहसास भी हो सकता है कि कुछ चीजों से दूरी बनाना ही इस समय सबसे सही फैसला है।

धनु टैरो राशिफल : मन थोड़ा हर्ट महसूस कर सकता है

धनु राशि वालों, आज जिम्मेदारियां और मानसिक थकान दोनों एक साथ महसूस हो सकती हैं। ऊपर से आप नॉर्मल बर्ताव करेंगे, लेकिन अंदर ऐसा लग सकता है कि बहुत सारी बातें एक साथ सिर पर चल रही हैं। खासकर अगर किसी इंसान से उम्मीद थी और सामने से वैसा रिस्पांस नहीं मिला, तो मन थोड़ा हर्ट महसूस कर सकता है।

हालांकि दिन पूरी तरह खराब नहीं रहेगा। बीच में कोई छोटी खुशी, अच्छी खबर या किसी अपने का साथ मूड को अचानक बेहतर कर सकता है। आज आपको यह महसूस होगा कि हर दिन सिर्फ स्ट्रेस लेकर नहीं आता। छोटी-छोटी चीजें भी मन को राहत दे सकती हैं।

मकर टैरो राशिफल : कोई पुरानी बात बार बार दिमाग में आ सकती है

मकर राशि वालों, आज आप खुद को काफी संभालकर रखने की कोशिश करेंगे। बाहर से ऐसा लगेगा जैसे सब कंट्रोल में है, लेकिन अंदर कुछ बातें अभी भी पूरी तरह गई नहीं होंगी। कोई पुरानी बात, रिश्ता या फीलिंग बार-बार वापस दिमाग में आ सकती है। फर्क बस इतना रहेगा कि इस बार आप इमोशंस में बहने के बजाय खुद को प्रैक्टिकल रखने की कोशिश करेंगे।

आज मन धीरे-धीरे बैलेंस बनाने की कोशिश करेगा। किसी बात को लेकर पहले जितनी बेचैनी थी, वह थोड़ी कम महसूस हो सकती है। हालांकि पूरी तरह मूव ऑन करना अभी आसान नहीं लगेगा। आज खुद को फाॅर्स करने के बजाय थोड़ा समय देना ज्यादा जरूरी रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : खुद को आराम दें

कुंभ राशि वालों, आज बाहर से आप कॉन्फिडेंट दिखेंगे, लेकिन अंदर कहीं न कहीं अकेलापन या डिसकनेक्ट फील हो सकता है। खासकर अगर पिछले कुछ समय से किसी इंसान से दूरी महसूस हो रही थी, तो आज वही बात ज्यादा याद आ सकती है। कई बार ऐसा भी लगेगा कि आप काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चीजें उतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ रही हैं।

हालांकि दिन पूरी तरह नेगेटिव नहीं रहेगा। आपके अंदर अभी भी चीजों को बदलने की क्षमता बनी हुई है। बस खुद पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर डालना मेंटली टायर्ड कर सकता है। आज थोड़ा धीरे चलना और खुद को आराम देना भी जरूरी रहेगा।

मीन टैरो राशिफल : खुद को अटका हुआ महसूस करेंगे

मीन राशि वालों, आज पुरानी बातों से बाहर निकलने का मन कर सकता है। कोई याद, पुराना कनेक्शन या बार-बार लौटती फीलिंग अब पहले जैसी हैवी नहीं लगेगी। हालांकि बीच-बीच में मन फिर उसी तरफ जा सकता है, लेकिन इस बार आप खुद को वहीं अटका हुआ नहीं रखना चाहेंगे।

आज खुद के लिए थोड़ा सॉफ्ट रहने की जरूरत है। आराम, शांति और अपने लोगों के साथ बिताया गया समय मन को काफी राहत दे सकता है। हर समय स्ट्रॉन्ग बने रहना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी थोड़ा रुकना और खुद को इमोशनली रेस्ट देना भी जरूरी होता है।

Next Story