धर्म-अध्यात्म

Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 26 मई 2026

Subhi
26 May 2026 6:17 AM IST
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल, 26 मई 2026
x

मेष टैरो राशिफल : भावनात्मक थकान बनी रह सकती है

मेष राशि वालों, आज आप बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंदर भावनात्मक थकान बनी रह सकती है। किसी इंसान से जुड़ी बात बार-बार दिमाग में घूम सकती है, खासकर अगर पिछले कुछ दिनों से बातचीत ठीक नहीं चल रही थी। कई बार ऐसा लगेगा कि आप आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन मन पूरी तरह तैयार नहीं है।

हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपका आत्मविश्वास फिर वापस आता महसूस हो सकता है। कोई बातचीत, काम या अचानक मिला ध्यान आपका मूड बदल सकता है। आज आपको यह भी महसूस होगा कि हर चीज सिर्फ सामने वाले पर निर्भर नहीं करती। कई बार आपकी अपनी ऊर्जा भी परिस्थिति बदल देती है।

वृषभ टैरो राशिफल : मन में नाराजगी बढ़ सकती है

वृषभ राशि वालों, आज आपकी अंदर की आवाज काफी मजबूत रहने वाली है। सामने वाला कुछ बोले या न बोले, आप उसके व्यवहार से काफी कुछ समझ जाएंगे। खासकर रिश्तों में संतुलन की कमी आज ज्यादा महसूस हो सकती है। अगर काफी समय से सिर्फ आप ही कोशिश कर रहे थे, तो मन में नाराजगी बढ़ सकती है।

हालांकि दिन के बीच में कोई प्यारी बातचीत, संदेश या भावनात्मक पल मन को थोड़ा नरम कर सकता है। आज हर बात का जवाब तर्क से नहीं मिलेगा। कई चीजें सिर्फ महसूस होंगी। इसलिए अपने मन की आवाज को नजरअंदाज करना मुश्किल रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है

मिथुन राशि वालों, आज मूड और विचार दोनों जल्दी बदल सकते हैं। कभी आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और अगले ही पल कोई छोटी बात जरूरत से ज्यादा सोचने पर मजबूर कर सकती है। खासकर अगर किसी परिस्थिति को लेकर काफी समय से स्पष्टता नहीं मिल रही थी, तो आज वही बात ज्यादा परेशान कर सकती है।

हालांकि दिन पूरी तरह नकारात्मक नहीं रहेगा। अचानक कोई अच्छी खबर, तारीफ या लोगों का ध्यान आपका मूड बेहतर कर सकता है। लोग आपको आत्मविश्वासी देखेंगे, लेकिन अंदर चल रही बेचैनी सिर्फ आप समझ पाएंगे। आज खुद को जरूरत से ज्यादा मानसिक रूप से थकाने से बचना बेहतर रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल :मन पूरी तरह खुश महसूस नहीं करेगा

कर्क राशि वालों, आज लोगों के बीच रहकर भी मन पूरी तरह खुश महसूस नहीं करेगा। किसी दोस्त, करीबी इंसान या रिश्ते को लेकर हल्की निराशा अंदर चल सकती है। ऊपर से आप सबके साथ सामान्य व्यवहार करेंगे, लेकिन बीच-बीच में वही बात मूड बदल सकती है।

हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में चीजें काफी बेहतर महसूस हो सकती हैं। काम, पैसे या भविष्य की योजना को लेकर कोई सकारात्मक बात आत्मविश्वास वापस ला सकती है। किसी अपने का साथ या साधारण बातचीत भी मन को काफी हल्का कर सकती है। आज आपको यह महसूस होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं रहता।

सिंह टैरो राशिफल : चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है

सिंह राशि वालों, आज भविष्य को लेकर काफी सोच चल सकती है। कोई फैसला, रिश्ता या काम ऐसा हो सकता है जहां आपको लगे कि चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक सही नहीं चल रहीं। खासकर अगर किसी इंसान ने कुछ और वादा किया था और अब व्यवहार बदल रहा है, तो चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

आज भावनात्मक लगाव भी जरूरत से ज्यादा मजबूत महसूस हो सकता है। बार-बार किसी की बात, प्रोफाइल या पुरानी बातचीत याद आ सकती है। हालांकि हर चीज को नियंत्रण में रखने की कोशिश आपको मानसिक रूप से थका सकती है। थोड़ा दूरी देना ज्यादा सही रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल : मानसिक आराम लेना जरूरी रहेगा

कन्या राशि वालों, आज आप अपनी भावनाओं और विचारों दोनों को अंदर दबाकर रखने की कोशिश कर सकते हैं। ऊपर से सब सामान्य दिखेगा, लेकिन अंदर कई बातें चलती रहेंगी। खासकर अगर किसी इंसान की बात या व्यवहार पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था, तो आज वही चीज ज्यादा ध्यान में आ सकती है।

आज बार-बार फोन देखना, किसी जवाब का इंतजार करना या सामने वाले की बातों का छिपा मतलब निकालना मूड खराब कर सकता है। दिन के आखिर तक आपको खुद महसूस होगा कि जरूरत से ज्यादा सोचना सिर्फ मन को थका रहा है। थोड़ा मानसिक आराम लेना जरूरी रहेगा।

तुला टैरो राशिफल : खुद से खुश रखें

तुला राशि वालों, आज किसी रिश्ते को लेकर मन पहले से ज्यादा साफ महसूस कर सकता है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तनाव या गलतफहमी धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे सकती है। हालांकि अंदर अभी भी कुछ सवाल बाकी रहेंगे, लेकिन इस बार आप हर बात को बहस में बदलने के मूड में नहीं रहेंगे।

आज आप अपनी शांति को ज्यादा महत्व देंगे। किसी अपने के साथ साधारण बातचीत, समय बिताना या खुद के लिए थोड़ा समय निकालना मूड काफी बेहतर कर सकता है। दिन के आखिर में आपको यह भी महसूस होगा कि भावनात्मक स्थिरता सिर्फ रिश्तों से नहीं, खुद से खुश रहने से भी आती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : कुछ चीजें पहले जैसी नहीं रहीं।

वृश्चिक राशि वालों, आज कोई ऐसी बात साफ हो सकती है जिसे आप काफी समय से नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे थे। किसी इंसान का व्यवहार, अचानक हुई बातचीत या खुद की भावनाएं आपको नई स्पष्टता दे सकती हैं। शुरुआत में यह थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन अंदर से आप समझ जाएंगे कि अब कुछ चीजें पहले जैसी नहीं रहीं।

हालांकि भावनाएं इस समय पूरी तरह स्थिर नहीं रहेंगी। छोटी बातें भी जरूरत से ज्यादा महसूस हो सकती हैं। इसलिए हर बात दिल में दबाकर रखने के बजाय खुद को थोड़ा खुलकर व्यक्त करना बेहतर रहेगा। आज सच से भागने के बजाय उसे स्वीकार करना ज्यादा जरूरी होगा।

धनु टैरो राशिफल : थोड़ी बेहतर महसूस करेंगे

धनु राशि वालों, आज परिवार, भविष्य और स्थिरता को लेकर सोच ज्यादा चल सकती है। बाहर से सब ठीक दिखाई देगा, लेकिन अंदर कहीं न कहीं मन लोगों से जुड़ना भी चाहेगा और थोड़ा अकेला रहना भी। खासकर अगर पिछले कुछ समय से आप खुद में ज्यादा खोए हुए थे, तो आज लोगों की मौजूदगी थोड़ी बेहतर महसूस हो सकती है।

काम और पैसों के मामले में दिन स्थिर रहेगा। कोई बहुत बड़ी एक्साइटमेन्ट नहीं होगी, लेकिन चीजें धीरे-धीरे सही दिशा में जाती महसूस होंगी। आज आपको यह भी समझ आएगा कि हर चीज जल्दी पाने की कोशिश करने से बेहतर है धीरे-धीरे मजबूत आधार बनाना।

मकर टैरो राशिफल : मन बार-बार बदल सकता है

मकर राशि वालों, आज किसी बात को लेकर चल रही उलझन धीरे-धीरे कम होती महसूस हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से जो बातें सिर्फ दिमाग में घूम रही थीं, उनमें अब थोड़ी स्पष्टता आने लगेगी। हालांकि विकल्प और विचार इतने ज्यादा रह सकते हैं कि फैसला लेना फिर भी आसान नहीं लगेगा। खासकर भविष्य, करियर या किसी रिश्ते को लेकर मन बार-बार बदल सकता है।

हालांकि अच्छी बात यह रहेगी कि इस बार आप घबराने के बजाय खुद को संभालकर रखेंगे। बाहर से आप पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई देंगे और अंदर भी धीरे-धीरे आत्मविश्वास वापस आता महसूस होगा। आज हर बात का जवाब तुरंत ढूंढने के बजाय खुद को थोड़ा समय देना ज्यादा सही रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : चीजें उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ रही हैं

कुंभ राशि वालों, आज काम या भविष्य की योजना को लेकर कोई नई सोच आ सकती है, लेकिन भावनाएं बीच-बीच में मूड परेशान कर सकती हैं। किसी इंसान की बात, पुरानी निराशा या अचानक याद आई चीज मन को थोड़ा भारी महसूस करा सकती है। ऊपर से आप खुद को सामान्य दिखाएंगे, लेकिन अंदर चिड़चिड़ापन बना रह सकता है।

आज आपको यह भी लग सकता है कि चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ रही हैं। हालांकि हर देरी हमेशा गलत नहीं होती। कई बार समय आपको चीजें समझने का मौका भी देता है। दिन के आखिर में मन पहले से थोड़ा शांत महसूस हो सकता है।

मीन टैरो राशिफल : अचानक मोटिवेशन मिलेगा

मीन राशि वालों, आज पुरानी यादें या किसी पुराने इंसान की बात अचानक फिर दिमाग में आ सकती है। कोई पुराना संदेश, जगह या गाना मूड बदल सकता है। खासकर अगर किसी रिश्ते में क्लोजर पूरी तरह नहीं मिला था, तो आज वही भावनाएं फिर सामने आ सकती हैं।

हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में ऊर्जा बदलती महसूस होगी। कोई नया विचार, योजना या अचानक मिला मोटिवेशन आपको फिर से एक्टिव महसूस करा सकता है। आज आपको यह भी समझ आएगा कि हर चीज को नियंत्रण में रखने की कोशिश हमेशा जरूरी नहीं होती। कई बार चीजों को स्वाभाविक तरीके से होने देना ज्यादा सही रहता है।

Next Story