धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल, 29 मार्च 2024

Subhi
29 March 2024 12:50 AM GMT
टैरो राशिफल, 29 मार्च 2024
x

मेष टैरो राशिफल : कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

वृषभ टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में होगा कष्ट

वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रहने वाला है। आपको आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि आज भावुक होने से बचें।

मिथुन टैरो राशिफल : आर्थिक लाभ मिलने के आसार

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आप नए कार्यों में शामिल होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज आप शाम के समय बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी आसार हैं।

कर्क टैरो राशिफल : उत्तम फलदायी रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहने वाला है। आज आपके मन में कामकाज को लेकर नई चाहता होगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।

सिंह टैरो राशिफल : पदोन्नति और ट्रांसफर के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए नकारात्मक को त्याग सकारात्मकता पर चलने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रभावशाली रहने वाला है। आज आपको नौकरी में मन मुताबिक पदोन्नति और ट्रांसफर मिल सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : आज होगा सुखद एहसास

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आध्यात्मिक और पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम में अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जिससे आपको शांति मिलेगा।

तुला टैरो राशिफल : जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल : परिजनों की बातों का बुरा न मानें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें। लोगों के साथ वाद विवाद की संभावना है। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

धनु टैरो राशिफल : विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता

धनु राशि के लोगों के लिए धनु राशि के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इंटरव्यू और स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मकर टैरो राशिफल : पूजा अर्चना से बनेंगे काम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेगे।

कुंभ टैरो राशिफल : करियर में प्रगति होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को करियर में प्रगति और संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार है। आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें आपको चोट आदि लग सकती है।

मीन टैरो राशिफल : बड़ा फैसला लेने से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की जरूरत है। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।


Next Story