धर्म-अध्यात्म

25 मई 2022 का टैरो राशिफल: कैसा बीतेगा आज का दिन इन 4 राशि वालों की होगी एस्ट्रा इनकम

Admin4
25 May 2022 5:14 AM GMT
25 मई 2022 का टैरो राशिफल: कैसा बीतेगा आज का दिन इन 4 राशि वालों की होगी एस्ट्रा इनकम
x
आज मिथुन राशि वाले दान-धर्म पर ध्यान देंगे। इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 5 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा…

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. टैरो कार्ड्स के माध्यम से हम भविष्य की घटनाओं से संबंधित समस्याओं को देखने और हल करने का प्रयास करते हैं। इसमें अलग-अलग तरह की आउटलाइन और इमेज वाले कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो अपने आप में अलग मायने रखते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 25 मई, बुधवार को मेष राशि वाले असुरक्षा महसूस करेंगे। इनका लकी कलर स्लेटी और लकी नंबर 5 है। वृष राशि वाले अपनी जीवन शैली में बदलाव महसूस करेंगे। इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 6 है। आज मिथुन राशि वाले दान-धर्म पर ध्यान देंगे। इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 5 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा…

मेष राशिफल (Aries tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : ५

वृषभ राशिफल (Taurus tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
मिथुन राशिफल (Gemini tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
कर्क राशिफल (Cancer tarot Daily horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2
सिंह राशिफल (Leo tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
कन्या राशिफल (Virgo tarot Daily horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
तुला राशिफल (Libra tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश
कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
वृश्चिक राशिफल (Scorpio tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4
धनु राशिफल (Sagittarius tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा
लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
मकर राशिफल (Capricorn tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8
कुंभ राशिफल (Aquarius tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
मीन राशिफल (Pisces tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2


Next Story