धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल, 16 फरवरी 2024

Nilmani Pal
16 Feb 2024 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 फरवरी 2024
x

मेष टैरो राशिफल : सोच समझकर लें निर्णय

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करे।

वृषभ टैरो राशिफल : सेहत का रखें ख्याल

वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सहनशक्ति से काम ले और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

मिथुन टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है। मिथुन राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। साथ ही आज का दिन आपके लिए व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहने वाला है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क टैरो राशिफल : समय काफी अनुकूल रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही कर्क राशि के अविवाहितों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपके लिए विवाह के योग बनेगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : व्यर्थ की भागदौड़ से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा काफी मजबूत होगी। आपको सलाह है कि दिखाएं और आडंबरों से दूर रहें।

कन्या टैरो राशिफल : रुके कार्यों में प्रगती होगी

कन्या राशिवालों के लिए आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला टैरो राशिफल : रूके हुए कार्यो में प्रगति होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रूके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आक्रामक रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी आक्रामक रहने वाला है। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल : रुका धन मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों की आज का दिन महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर टैरो राशिफल : बिगड़े कार्य पूरे होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए आज का दिन कार्यस्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : परिवार में हर्षोल्लास रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन टैरो राशिफल : जलन पर नियंत्रण रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

Next Story