धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 9 सितंबर 2021

Subhi
9 Sep 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल: 9 सितंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही खर्चे नियंत्रण में रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा काम खराब हो सकता है। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन:
लाभ प्राप्ति के लिए इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
कर्क:
धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
सिंह:
जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
कन्या:
यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
तुला:
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, बोलचाल में कटुता न आने दें। बातचीत व धैर्य से स्थिति को नियंत्रण में लाएं और सभी गलतफहमियों को दूर करें।
वृश्चिक:
आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
धनु:
आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।
मकर:
कार्यक्षेत्र में अपना कार्य सही से करें अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें।
कुंभ:
आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
मीन:
आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)
Next Story