धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 5 दिसंबर 2021

Subhi
5 Dec 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल: 5 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन सामान्य रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। परिवार में खुशियां आएंगी और भाग्‍य आपका साथ देगा।
वृषभ:
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। परिवार के लोग सामने आएंगे और आपकी मदद करेंगे। आज आपको संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
मिथुन:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। कोई काम आज ऐसा पूर्ण हो सकता है जो काफी समय से रुका पड़ा था।
कर्क:
वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। कहीं से व्‍यापार के मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है।
सिंह:
आज समय प्रबंधन से आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएंगी। कोई अपना आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है।
कन्या:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है। परिवार के लोगों में कोई आपकी मदद कर सकता है।
तुला:
आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। आज आप कोई डील या फिर खरीद करने के बारे में न सोचें।
वृश्चिक:
आज आपके लिए कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा और स्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी।
धनु:
आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। दोस्‍तों से आज काफी मदद मिलेगी और कोई योजना फिर से शुरू हो सकती है।
मकर:
कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे और आपको लाभ होगा।
कुंभ:
आज आपके घर में कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों और ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। आज लिए गए उधार का पूर्ण भुगतान भी होगा।
मीन:
आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। कोई ऐसा व्‍यक्ति आज आपसे मिल सकता है कि जो आपसे मदद चाहता है। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story