धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 4 दिसंबर 2021

Subhi
4 Dec 2021 12:51 AM GMT
टैरो राशिफल: 4 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा और काम में तेजी आएगी।
वृषभ:
निवेश व विदेश संदर्भों के मामले में अचानक से कोई लाभ हो सकता है। सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि होगी। बाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा और परिवार में खुशी आएंगी।
मिथुन:
उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई अपना मिलने आपके घर आ सकते हैं।
कर्क:
आज कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। आज आपका कोई सोचा हुआ कार्य पूर्ण होने से आपको भाग्‍य का साथ प्राप्त होगा।
सिंह:
पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह और सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। किसी मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलने से मन परेशान हो सकता है।
कन्या:
आज आप नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। किसी दोस्‍त के कारण आपको खास लाभ हो सकता है। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला:
आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। आज किसी धार्मिक या सांस्‍कृतिक कार्य में आप हिस्‍सा ले सकते हैं।
वृश्चिक:
आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्‍थ्‍य कुछ नरम रहेगा। किसी अपने के कारण आपको धोखा मिल सकता है और आप निराश हो सकते हैं।
धनु:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।
मकर:
दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस यात्रा में आपके उद्देश्‍य की पूर्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।
कुंभ:
सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। आज पार्टनर से आपको भाग्‍य का साथ मिल सकता है।
मीन:
आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। आपको दूसरों का सहयोग करने के लिए भी सदैव तैयार रहना चाहिए।


Next Story