धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 31 मई 2021

Rounak Dey
31 May 2021 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल: 31 मई 2021
x

टैरो राशिफल

टैरो राशिफल

मेष:

आपको भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। आज आपके सामने कुछ दोस्‍त मदद के लिए आ सकते हैं। आपको कोई भी फैसला काफी सोच समझकर लेने की जरूरत है।

वृषभ:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
मिथुन:
अविवाहितों के लिए आज अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा और उनकी तैयारी अच्‍छी होगी।
कर्क:
वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें। आज शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे।
सिंह:
आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण है। क्रोध से बचें और पक्षियों को दाना डालें।
कन्या:
व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए थोड़ा समय आराम के लिए निकालें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
तुला:
आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे। इसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। आपका आज बड़ा रुका हुआ काम बनने की उम्‍मीद है। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक:
आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है। आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
धनु:
आज आपके कार्यस्थल पर और अधिक प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। किसी बात पर बहस होने की आशंका है। ज्‍यादा परेशानी हो सकती है।
मकर:
आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। आज आपके लिए हर क्षेत्र में संयम से काम लेने का दिन है और समझ कर कोई फैसला लें।
कुंभ:
विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। मित्रगण आज आपका आज साथ देंगे। आज आपको अपच और पेट दर्द संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बाजार का खाना खाने से बचें।
मीन:
व्यापार में किसी सौदे या लेन- देन करते समय टेंशन न लें। बढ़ते हुए खर्च को काबू करना कठिन होगा लेकिन थोड़ी सी इच्छाशक्ति से सब कुछ संभव हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story