धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 3 नवंबर 2021

Subhi
3 Nov 2021 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल: 3 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।
वृषभ:
इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन:
आप अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।
कर्क:
नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।
सिंह:
शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
कन्या:
दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हे समस्याएं उलझाती नही हैं।
तुला:
आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं, आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक:
आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना हो सकता है, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
धनु:
यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे। की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मकर:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
कुंभ:
कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
मीन:
नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
Next Story