धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 3 दिसंबर 2021

Subhi
3 Dec 2021 12:48 AM GMT
टैरो राशिफल: 3 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।
वृषभ:
किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
मिथुन:
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क:
आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं।
सिंह:
यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
कन्या:
प्रत्यक्ष रुप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला:
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों मे प्रगाढ़ता आएगी।
वृश्चिक:
विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं।
धनु:
आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।
मकर:
किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ:
रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं।
मीन:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आ सकती हैं।


Next Story