धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 29 सितंबर 2021

jantaserishta.com
29 Sept 2021 6:09 AM IST
टैरो राशिफल: 29 सितंबर 2021
x

मेष:

आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
वृषभ:
इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मिथुन:
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।
कर्क:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।
सिंह:
वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
कन्या:
समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती हैं।
तुला:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक:
आपकी मेहनत की सराहना तो होगी लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हर कोशिश करें।
धनु:
कामयाबी का रास्ता खुल रहा है और नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।
मकर:
आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।
कुंभ:
कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।
मीन:
कानूनी मामलों का निपटान होगा और शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। कर्जों का पुर्ण भुगतान भी होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story