धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 28 जुलाई 2021

Triveni
28 July 2021 12:46 AM GMT
टैरो राशिफल: 28 जुलाई 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज आपको कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना हो सकता है, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
वृषभ:
आज एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
कर्क:
कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
सिंह:
नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
कन्या:
कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खान-पान की आदतों पर काबू रखें।
तुला:
किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक:
जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
धनु:
आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।
मकर:
राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
कुंभ:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। किसी संवेदनशील मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।
मीन:
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।


Triveni

Triveni

    Next Story