धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल, 28 अगस्त 2022

Subhi
28 Aug 2022 12:51 AM GMT
टैरो राशिफल, 28 अगस्त 2022
x

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कई राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। साथ ही अगर आप कोई बड़ा फैसला लेने का मन बना रहें है तो आज फैैसला न लें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपका दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। तो आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।

​मेष राशि: नई आकांक्षाएं पैदा होंगी

मेष राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन नई आकांक्षाएं मन में पैदा होंगी। आज का दिन निवेश के लिहाज से काफी अच्छा है। साथ ही आज आपके पुराने संपर्क भी पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलने का है। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति होने की संभावना है। साथ ही कुछ लोगों का ट्रांसफर भी किया जा सकता है। आज व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें।

​मिथुन राशि : पारंपरिक कार्यों में बीतेगा दिन

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का पूरा दिन आप अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं जिसमें शामिल होने से आपको सुखद अहसास होगा। ऐसा कार्यक्रम का हिस्सा बनने से खुद को न रोके।

कर्क राशि: सामाजिक जीवन में हो एक्टिव

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कर्क राशि के लोगों को सामाजिक जीवन में एक्टिव होने की जरूरत है। आज आपका पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करे।

सिंह राशि : फालतू बातों में समय बर्बाद न करे

सिंह राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र की फालतू बातों में न उलझे। साथ ही लोगों के साथ बातों में अपना समय बर्बाद न करे। आज आपकी अपने परिजनों के साथ बहस हो सकती है। परिजनों की छोटी छोटी बातों का बुरा न मानें।

​कन्या राशि: थोड़ा सावधानी बरतें

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आप को साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। वरना आपके बनते काम बिगड़ जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है आपको सफलता के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि: थोड़ा मुश्किल भरा दिन

टैरो कार्ड्स के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आपको आज काम में अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आज । हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि: प्रेम संबंधों में दिन उत्तम

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा निम्न रह सकता है। आज करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार है। वाहन चलाते समय तोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको चोट आदि लग सकती है।

​धनु राशि : बड़ा फैसला न लें

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। अपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और वक्त तक इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन. जब परिणाम आपके सामने होंगे तो वह आपके मन को संतोष पहुंचाएंगे।

मकर राशि : पुराने मित्र से होगी मुलाकात

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मकर राशि के लोगों की मुलाकात आज अपने किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिनसे मिलकर आप अपने सारे दुख भूल जाएंगे। आपको सलाह है कि आज विपरीत लिंग के लोगों से उचित दूरी बनाए रखें वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि : किसी से उलझे नहीं

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज कार्यस्थल में किसी से उलझे नहीं। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। आज दिनभर खुशी का माहौल बना रहेगा। आप आप परिवार के लोगों के साथ खरीदारी पर भी जा सकते हैं।

​मीन राशि : धैर्य से काम लें

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप गुस्सा करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। आज किसी के भी साथ बात करते हुए सावधानी बरते। आपको सलाह है कि आज अधिक जोखिम न उठाएं।


Next Story