धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 28 अगस्त 2021

jantaserishta.com
28 Aug 2021 6:08 AM IST
टैरो राशिफल: 28 अगस्त 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। कर्ज लेने की स्थितियां आ सकती है इसलिए खर्चों को नियंत्रण में रखें।
वृषभ:
नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है। कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।
मिथुन:
निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा। सुख साधन में वृद्धि होगी। बाहरी लोगों का भी समर्थन प्राप्त होगा।
कर्क:
ऑफिस में उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह:
कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।
कन्या:
पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच-नीच व घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
तुला:
माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।
धनु:
नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।
मकर:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।
कुंभ:
दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।
मीन:
सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story