धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 27 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
27 Oct 2022 12:32 AM GMT
टैरो राशिफल: 27 अक्टूबर 2022
x

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन कई राशि के लोगों के लिए निवेश संबंधित मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज कर्क राशि के लोगों को निवेश के जरिए लाभ की प्रबल संभावना बनी हुई हैं। वहीं, वृष राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपका एक गलत निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है। तो आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष टैरो राशिफल : काफी व्यस्त रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
वृषभ टैरो राशिफल : गलत निर्णय से होगी परेशानी
वृष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य से थोड़ा निम्न रह सकता है। आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, लेकिन, बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।
मिथुन टैरो राशिफल : प्रेम जीवन रहेगा तनावपूर्ण
मिथुन राशि के लोगों के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन आपके लिए सामान्य से निम्न रह सकता है। आज आपको किसी स्त्री के कारण मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें और पक्षियों को दाना डालें।
कर्क टैरो राशिफल : निवेश से लाभ के योग
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन का मामले में बहुत खास रहने वाला है। आज आपको पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
सिंह टैरो राशिफल : सेहत का ख्याल रखें
सिंह राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार आज के दिन आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। आज आपको अपने खान पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आपको पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।
कन्या टैरो राशिफल : अजनबी पर भरोसा न करें
कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज के दिन यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
तुला टैरो राशिफल : शत्रुओं से परेशानी होगी
तुला राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आप प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।
वृश्चिक टैरो राशिफल : पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे
टैरो कार्ड्स बता रहे है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज के दिन पारिवारिक वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता हाथ लग सकती है। साथ ही आज आपको नई नई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु टैरो राशिफल : दिन बहुत खास रहेगा
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है। आज आपको विदेश और निवेश से जुड़े मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। । तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए अधिक भार उठाने की कोशिश न करें।
मकर टैरो राशिफल : जीवनसाथी के कारण हो सकते हैं उदास
मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है। हो सके तो अपने जीवनसाथी को तुरंत मना लें।
कुंभ टैरो राशिफल : अपनी योजनाओं को गुप्त रखें
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज के दिन किसी भी योजना को बनाए लेकिन, उसे गुप्त रखना बेहद जरूरी है। आज आपका खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। आज जितना हो सके अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मीन टैरो राशिफल : नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेने वाला रहेगा। साथ ही आज आपकी कुछ नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी। आने वाले समय में यह लोग आपके काम आ सकते हैं।
Next Story