धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 27 अक्टूबर 2021

Subhi
27 Oct 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल: 27 अक्टूबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी। आज आपको डॉक्‍टर के पास चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं।
वृषभ:
आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।
मिथुन:
किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें। दूसरों के काम के लिए तैयार कर दें।
कर्क:
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और परिवार में सुख समृद्धि का विस्‍तार होगा। आपके कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।
सिंह:
आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे। आज शरीर में कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। संभव है कि डॉक्‍टर के पास आपको जाना पड़ जाए।
कन्या:
यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
तुला:
आज आपका दिन थोड़ा सा कठिनाई से बीतेगा। प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृश्चिक:
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी। दोस्‍तों से आपको मदद प्राप्‍त हो सकती है। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
धनु:
विदेश और निवेश के मामले में आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। आज कहीं से अचानक लाभ होने की उम्‍मीद है। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।
मकर:
आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना सम्भव है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी वजह से पार्टनर से आपका विवाद हो सकता है।
कुंभ:
किसी भी योजना को बनाएं तो उसे पूरी तरह से गुप्‍त रखना जरूरी है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से सावधान रहें।
मीन:
आज आपको किसी प्रकार के रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं। आज परिवार में संतान की ओर से आपको शुभ समाचार मिलने की उम्‍मीद है। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story