धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 27 नवंबर 2021

Subhi
27 Nov 2021 12:47 AM GMT
टैरो राशिफल: 27 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
वृषभ:
नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
मिथुन:
कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।
कर्क:
किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह:
जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
कन्या:
आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।
तुला:
राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
वृश्चिक:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।
धनु:
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
मकर:
आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।
कुंभ:
आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
मीन:
नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।(राधाबल्लभ मश्र)


Next Story