धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 26 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
26 Oct 2022 12:28 AM GMT
टैरो राशिफल: 26 अक्टूबर 2022
x

मेष:

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वृषभ राशि: कई कार्य पूरे होंगे
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। पिता की मदद से कई कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि: खर्चे कम होंगे
मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपके खर्चे कम हो जाएंगे। आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। छात्र नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त करेंगे। घर में खास व्यंजनों का लुत्प उठाएंगे।
कर्क राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।
सिंह राशि: सेहत का ध्यान रखें
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छात्रों को कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
तुला राशि: धार्मिक माहौल रहेगा
तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। पिता का मार्गदर्शन तथा सहयोग आपके पक्ष में बना रहेगा। घर में धार्मिक माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि: कार्यों को पूरा करेंगे
वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी और कार्यों को पूरा करेंगे।
धनु राशि: प्रयास सफल होंगे
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज के दिन आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वयं का मकान लेने की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
मकर राशि: सौहार्द की कमी होगी
मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि: गलत संगत से बचें
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज शायद आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें अन्यथा सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से मन प्रसन्न होगा।
मीन राशि: सम्मान की वृद्धि होगी
मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
Next Story