धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 26 नवंबर 2021

Subhi
26 Nov 2021 12:47 AM GMT
टैरो राशिफल: 26 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ:
आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
मिथुन:
कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें, जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।
कर्क:
इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
सिंह:
आप अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।
कन्या:
नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
तुला:
छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
वृश्चिक:
दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हे समस्याएं उलझाती नही हैं।
धनु:
आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
मकर:
आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें
कुंभ:
यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मीन:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।


Next Story