- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- टैरो राशिफल: 26 मार्च...

x
टैरो राशिफल
टैरो राशिफल
मेष:
आप अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और आपको इस प्रकार की यात्रा में पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के आज काम पूरे हो सकते हैं। परिवार से जुड़े मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
वृषभ:
आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना चाहिए तो आपका दिन अच्छा बीतेगा। किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज खुशखबरी प्राप्त होने का दिन है।
मिथुन:
किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक हो सकता है और आपको जरूरत है कि कोई भी फैसला बहुत ही सोचसमझकर लेने की जरूरत है। क्रोध पर काबू रखें। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इसमें आपको तनाव हो सकता है।
कर्क:
विदेश यात्रा का योग है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आज आपको दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में एकता बढ़ेगी। नौकरी के मामले में आपको सफलता प्राप्त होगी और व्यापारियों को भी लाभ होगा।
सिंह:
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर निकलने से बचें। आज आपको खानपान में लापरवाही करने का नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें।
कन्या:
यदि आप अपने लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। दोस्तों के आने से आपका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला:
आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। परिवार के मामले में आपको किसी और की बात सुनने से बचना चाहिए। आपको अपने मन से निर्णय लेने की जरूरत है।
वृश्चिक:
आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है आज जो आपको खुशी देकर जाएगा।
धनु:
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने सहयोगियों से भी अच्छे व्यवहार की उम्मीद रखनी चाहिए। परिवार में सबके साथ मिलकर रहने से लाभ होगा।
मकर:
आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आज आपको धन के मामले में कहीं से लाभ होने की उम्मीद है। भाग्य का भी साथ मिलेगा।
कुंभ:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि होग और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं और चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि अगर आज कोई जरूरी काम न हो तो बाहर न जाएं। परिवार के साथ वक्त बिताएं।
मीन:
आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा और शाम के वक्त कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।

Admin2
Next Story