धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल, 26 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
26 Dec 2021 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 26 दिसंबर 2021
x

मेष:

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रूप से अनुकूल नहीं है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। भाग्‍य आज साथ नहीं देगा।

वृषभ:

इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आज आपको परिवार के लोगों का साथ मिलने से कुछ कठिन काम भी आसान लगने लगेंगे।

साप्‍ताहिक लव राशिफल 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 : प्‍यार के मामले में शानदार बीतेगा साल का यह आखिरी सप्‍ताह

मिथुन:

आज आपके धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं और आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क:

जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है। आज आपके वे कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं जो काफी समय से अधूरे पड़े थे।

सिंह:

आपके लिए आज का समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं और आज कारोबार में भी अच्‍छा मुनाफा होने की उम्‍मीद है। अटका हुआ धन प्राप्त होगा और भाग्‍य अनुकूल रहेगा।

कन्या:

इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. बोलचाल में कटुता न आने दें। आज कोई ऐसी बातें न करें जो आप लोगों के बीच में विवाद उत्‍पन्‍न करे। हर प्रकार से उपजे विवाद को आज टालने की प्रयास करें।

तुला:

आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आज के दिन आपको लोगों की कुछ बुरी बातें सुननी पड़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने काम में मन लगाएं और अन्‍य बातों पर विचार न करें।

वृश्चिक:

आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और दोस्‍तों के साथ आपके संबंधों में और सुधार आएगा।

धनु:

आज समाज से जुड़े कुछ लोगों की वजह से आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। आज आपको धन के मामले में कुछ नुकसान हो सकता है।

मकर:

आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। आज दूर के लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ आपके संबंध पहले से भी बेहतर होंगे।

कुंभ:

आज आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी मामले में गुस्‍सा न करें और समय मिलने पर कुछ वक्‍त के लिए आराम जरूर करें।

मीन:

आपको अपने क़रीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको पैसे खर्च करने से पहले अच्‍छी तरह से सोचविचार करना चाहिए।

Next Story