धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 25 नवंबर 2021

jantaserishta.com
25 Nov 2021 6:11 AM IST
टैरो राशिफल: 25 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ:
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।
मिथुन:
यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।
कर्क:
आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
सिंह:
आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।
कन्या:
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
तुला:
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका बन रही है।
धनु:
आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
मकर:
आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।
कुंभ:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
मीन:
आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story