धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 25 फरवरी 2021

Subhi
25 Feb 2021 12:50 AM GMT
टैरो राशिफल: 25 फरवरी 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

वृषभ:
वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मिथुन:
समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएंगी।

कर्क:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह:
आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या:
भाग्य के साथ देने से कामयाबी का रास्ता खुलेगा। कार्यक्षेत्र में नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

तुला:
आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

वृश्चिक:
कोई नया सौदा करते समय डॉक्यूमेंट की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शत्रुओं की वजह से काम काज में अड़चने आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

धनु:
कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। कर्जों का पुर्ण भुगतान होगा।

मकर:
आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नए कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएंगे।

कुंभ:
आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मीन:
आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।


Next Story