धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल, 25 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
25 Dec 2021 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 25 दिसंबर 2021
x

मेष: आज का दिन आपका शुभ है। आज आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है और हर कार्य अपने समय से पूरे होंगे।

वृषभ:

आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज दोस्‍तों की ओर से कोई अच्‍छा प्रस्‍ताव आ सकता है। हो सकता है कि यह प्रस्‍ताव नए बिजनस को लेकर हो।

मिथुन:

आज के दिन आपकी व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है और भाग्‍य आपका साथ देगा।

कर्क:

आपके लिए यह समय सभी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। कोई अपना आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकता है।

सिंह:

आज आपका पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज भाग्‍य भी आपके साथ है और सोचे गए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या:

आज आपके नए कार्य संपादित होंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी। भाग्‍य आपके अनुकूल रहेगा।

तुला:

आज के दिन घर, गृहस्‍थी, दांपत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। आज परिवार के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी काम सोचविचारकर करें।

वृश्चिक:

आज आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में सुखद परिणाम मिलेगा।

धनु:

भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी। परिवार के मामले में आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

मकर:

खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित होगा और धन के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्‍यशाली होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए।

कुंभ:

भाई-बहन, बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद हो सकता है। आज आपको धन के मामले में लाभ होने की उम्‍मीद है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए कष्‍टप्रद हो सकता है। धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

Next Story