धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 23 अक्टूबर 2020

Admin2
23 Oct 2020 1:26 AM GMT
टैरो राशिफल : 23 अक्टूबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल : 23 अक्टूबर 2020

मेष:

आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

वृषभ:

आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन:

आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क:

आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

सिंह:

यह समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कन्या:

व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला:

इस अवधि के दौरान आप साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक:

आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

धनु:

अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

मकर:

आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कुंभ:

यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

मीन:

विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

Next Story