धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 22 अक्टूबर 2020

Admin2
22 Oct 2020 1:14 AM GMT
टैरो राशिफल : 22 अक्टूबर 2020
x

टैरो राशिफल 

राशिफल : आज का टैरो राशिफल

मेष :

खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान संकेंद्रण बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। वरना आपको स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृषभ:

भाई बहन बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा और मौसम से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन:

धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और सभी कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क:

जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मित्रों के आगमन से आज आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।

सिंह:

इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या:

धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। आपको आज पैतृक संपत्ति के मामले में भी सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा।

तुला:

जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है। इस वक्‍त शुभ संयोग होने से आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक:

यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। रुपये-पैसे के मामले में आपको इस वक्‍त लाभ होगा।

धनु:

इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें, नहीं तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बना बनाया कोई काम बिगड़ सकता है।

मकर:

आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। कोई काम आपके मन का होने से आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ:

आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। व्‍यापारियों को आज किसी डीन में लाभ होने की उम्‍मीद है।

मीन:

आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। धोखा मिलने की आशंका है।

Next Story