धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 22 दिसंबर 2020

HARRY
22 Dec 2020 12:54 AM GMT
टैरो राशिफल: 22 दिसंबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 22 दिसंबर 2020

मेष:

आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी। आपको इस वक्‍त अपनी सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है।
वृषभ:
आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी। आज आपके परिवार में किसी कारण से परेशानी आ सकती है।
मिथुन:
परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। आपके मन में आज प्रसन्‍नता रहेगा और दोस्‍तों के आने से मन खुश रहेगा।
कर्क:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार में आपसे किसी का मनमुटाव हो सकता है।
सिंह:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
कन्या:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं तो आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है।
तुला:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगे। आपको मन किसी वजह से उदास भी हो सकता है।
वृश्चिक:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कुछ दान पुण्‍य का भी कार्य कर सकते हैं। इससे आपको खुशी होगी।
धनु:
आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
मकर:
आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा। आज संतान की ओर से आपको किसी कारण से दुख हो सकता है।
कुंभ:
इस समय मकान और ज़मीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे और भाग्‍य साथ देगा।
मीन:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। इससे आपके मन को संतुष्टि प्राप्‍त होगी
Next Story