धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 22 अगस्त 2021

Admin2
22 Aug 2021 12:19 AM GMT
टैरो राशिफल: 22 अगस्त 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। रक्षाबंधन के दिन असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृषभ:
आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।
मिथुन:
परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।
कर्क:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
सिंह:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
कन्या:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
तुला:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।
वृश्चिक:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। घर पर रिश्तेदार आ जाने के कारण निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आ सकती हैं। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
धनु:
रक्षाबंधन पर आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
मकर:
रक्षाबंधन के दिन आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।
कुंभ:
इस समय मकान और जमीन के सौंदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन के दिन कुछ मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
मीन:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
Next Story