धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 21 मार्च 2021

jantaserishta.com
21 March 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 21 मार्च 2021
x

टैरो राशिफल

टैरो राशिफल

मेष:

विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से वाद-विवाद न करें अन्यथा मानसिक कष्ट हो सकता है।

वृषभ:
यदि आप कुछ नया बिजनस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय करें।
मिथुन:
आज अपने मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताए बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
कर्क:
आज आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे और सभी समस्याएं का अंत होगा।
सिंह:
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
कन्या:
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी लेकिन दिखावे एवं आडंबरों से दूरी बनाकर रहें।
तुला:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका बन रही है।
वृश्चिक:
आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
धनु:
आज सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके चलते आप कार्यक्षेत्र और अपनी पार‍िवार‍िक ज‍िम्‍मेदार‍ियों को पूरी ज‍िम्‍मेदारी से न‍िभाएंगे। शाम के समय क‍िसी अजनबी से हुई मुलाकात से द‍िन सुखद रहेगा।
मकर:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी वजह से मनोबल मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
कुंभ:
आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
मीन:
परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story