धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 20 अक्टूबर 2021

Subhi
20 Oct 2021 12:49 AM GMT
टैरो राशिफल: 20 अक्टूबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज नए कार्य संपादित होंगे। व्यापार की जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोडी राहत देने वाली हो जाएगी।
वृषभ:
घर-गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
मिथुन:
मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
कर्क:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी।
सिंह:
खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।
कन्या:
भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है।
तुला:
वाणी पर संयम रखें। आपके भीतर कुछ अहंकार युक्त भावनाएं पनप सकती हैं, जिससे घर-परिवार में आपकी जनप्रियता घट सकती है।
वृश्चिक:
आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
धनु:
इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मकर:
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।
कुंभ:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।
मीन:
वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।


Next Story