धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 20 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
20 April 2022 5:56 AM IST
टैरो राशिफल: 20 अप्रैल 2022
x

मेष:

आज का दिन आपके लिए खास है और समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएंगी।
वृषभ:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आज सोचविचार करने के बाद ही कोई फैसला लें।
मिथुन:
आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी।
कर्क:
कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। भाग्‍य की बदौलत आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
सिंह:
आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। आपके कार्यों की पूर्ति होगी।
कन्या:
कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, काम काज में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें तो सब कुछ सही रहेगा और आपको बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे।
तुला:
आज का दिन खास है और आज कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा।
वृश्चिक:
आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। किसी मामले में आपको परिवार के लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है।
धनु:
आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और कोई दोस्‍त आपके काम आ सकता है।
मकर:
आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। किसी काम को लेकर आप दुविधा में रहेंगे कि वह सही है भी या नहीं।
कुंभ:
वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे और कोई मजबूत फैसला ले सकते हैं।
मीन:
पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। आज किसी के बहकावे में आने से बचें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story