धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 2 नवंबर 2021

Subhi
2 Nov 2021 12:47 AM GMT
टैरो राशिफल: 2 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्‍चात ही कोई निर्णय करें। आज भाग्‍य के मामले में आपका दिन अच्‍छा है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।
वृषभ:
आज अपना मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं और घर में खुशियां आएंगी। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
मिथुन:
आपको भाग्य का भरपूर का सहारा मिलेगा और आज के दिन आपके सभी सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।
कर्क:
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। उनके ऊपर से बोझ कम होगा और उन्‍हें भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
सिंह:
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें और परिवार की बातों पर ध्‍यान दें।
कन्या:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका है। आज केवल जरूरी काम से घर से बाहर जाएं।
तुला:
आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके परिवार में खुशियां आएंगी और भाग्‍य साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। कोई अपना आपको इस वक्‍त धोखा देने का काम कर सकता है।
धनु:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। भाग्‍य का साथ मिलने से सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
मकर:
आज आपके कार्यस्‍थल पर और अधिक प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। आज आपको अपने घर में किसी से विवाद करने की जरूरत नहीं है।
कुंभ:
आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं तो खुश रहेंगे और आपके घर में भी खुशियां आएंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मीन:
आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।



Next Story