धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 19 नवंबर 2021

Subhi
19 Nov 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 19 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज आपको भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित करने की जरूरत है। भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।
वृषभ:
खर्च के मुद्दों पर आपका ध्‍यान आज आकर्षित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। आज मौसम के कारण होने वाली बीमारी से परेशान हो सकते हैं।
मिथुन:
भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कष्टप्रद रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए परेशानियों वाला हो सकता है। धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। आज परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
सिंह:
आज आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। कोई भी फैसला काफी सोचविचार करने के बाद ही लें। आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
कन्या:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी और परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला:
आज का दिन आपको खुशी देने वाला होगा। धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
वृश्चिक:
जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
धनु:
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं और आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में हर्ष होगा और भाग्‍य साथ देगा।
मकर:
इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। कोई बात आपको मन ही मन परेशान कर सकती है और आज संभव है कि आपको परिवार के किसी सदस्‍य की कोई बात न अच्‍छी लगे।
कुंभ:
आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आज जीवनसाथी से कोई विवाद हो सकता है।
मीन:
आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में खुशियां आएंगी। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा



Next Story