धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 19 दिसंबर 2021

Subhi
19 Dec 2021 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल: 19 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

किसी भी योजना को बनाएं परन्तु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ:
रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। आज कुछ नए लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी और काम करने में भी मन लगेगा। जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं।
मिथुन:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आ सकती हैं। आपको आज संभलकर काम करने की जरूरत है।
कर्क:
नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा। धन के मामले में आज आपको दूसरों का साथ प्राप्‍त होगा और किसी की मदद से आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
सिंह:
निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि होगी और आज आपको बाहरी लोगों का साथ प्राप्‍त होगा। बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
कन्या:
उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभ देगा और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी मामले में आज आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेनी पड़ सकती है।
तुला:
आज आपको कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। क्रीड़ा और शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। आज दोस्‍तों की ओर से आपको घरेलू मामलों में मदद प्राप्‍त हो सकती है। कोई काम आज पूरा हो सकता है।
वृश्चिक:
पूंजी निवेश से पहले कपंनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार-बार की व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। कोई व्‍यक्ति आज आपको धमकी दे सकता है।
धनु:
नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। आज आपको धन के मामलों में लाभ प्राप्‍त होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा।
मकर:
आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। आज आय के मामले में शुभ समय है। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
कुंभ:
आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्‍थ्‍य कुछ नरम रहेगा। आज आपको दोस्‍तों के काम की वजह से बाहर जाना पड़ सकता है।
मीन:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको बैक्टीरिया और संक्रमित रोगों से बचना चाहिए। सर्दी के कारण आपको परेशानी हो सकती है।




Next Story