धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 19 दिसंबर 2020

HARRY
19 Dec 2020 12:57 AM GMT
टैरो राशिफल: 19 दिसंबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 19 दिसंबर 2020

मेष:

आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। आपको इस वक्‍त थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य आपके साथ रहेगा तो हर काम को आसानी से कर लेंगे।
मिथुन:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्द्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
कर्क:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।
सिंह:
अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
कन्या:
खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
तुला:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।
वृश्चिक:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। मेहनत से किए काम का फल प्राप्‍त होगा।
धनु:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध, अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुये आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।
मकर:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिये। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। आपको लाभ होगा।
कुंभ:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।
मीन:
शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरे करने के प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।
Next Story