धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 19 अगस्त 2021

Subhi
19 Aug 2021 12:48 AM GMT
टैरो राशिफल: 19 अगस्त 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू हो जाएगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे सबकुछ नियंत्रण में आ जाएगा।
वृषभ:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
कर्क:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
सिंह:
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
कन्या:
खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
तुला:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।
वृश्चिक:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।
धनु:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।
मकर:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।
कुंभ:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेषानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।
मीन:
शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story