धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 18 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
18 Oct 2021 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल: 18 अक्टूबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

परिजनों और दोस्तों के साथ आपके बेहतर संबंध होंगे। शोध और वित्तीय परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का यह उचित समय है।
वृषभ:
आपको कार्य के दौरान कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, जिससे आपके ऊपर दबाव रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोड़े से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन:
आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। कड़ी मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है।
कर्क:
किसी भी व्‍यक्ति को उधार देना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के योग बनेंगे।
सिंह:
वाणी में विनम्रता रखें। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को सबके सामने लाने और इसे विवाह में बदलने के लिए समय अनुकूल है।
कन्या:
व्यावसायिक गोपनीयता को भंग न करें। प्यार में कभी-कभी दूसरे की खुशी के लिए समझौता भी करना पड़ता है, आपको भी करना पड़ सकता है।
तुला:
आपकी महत्त्वकांक्षा आज आपको कार्य में सफलता दिलाएगी। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
वृश्चिक:
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
धनु:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
कुंभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
मीन:
भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story