धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 18 अक्टूबर 2020

Admin2
18 Oct 2020 1:17 AM GMT
टैरो राशिफल : 18 अक्टूबर 2020
x

टैरो राशिफल 

मेष:

कार्यक्षेत्र में आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी। लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा तय करेंगे।

वृषभ:

आज आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मिथुन:

व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में आज आपका कार्यकौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्‍वयन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

सिंह:

आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

कन्या:

स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। किसी कार्य को लेकर बार-बार भागदौड़ की स्थितियां आएंगी। आज आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला:

आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इससे व‍िरोधी पक्ष तिलमिला उठेगा।

वृश्चिक:

आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी इससे मन उद्वेलित रहेगा।

धनु:

इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

मकर:

आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु रूप से संपन्‍न कर सकेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत हो सकता है। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य में धन खर्च का योग है।

कुंभ:

घर, गृहस्‍थी और दांपत्‍य से संबंधित मामलों में चल रहा तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

मीन:

कार्यक्षेत्र में चल रहा मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

Next Story