धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 18 नवंबर 2021

Subhi
18 Nov 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 18 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।
वृषभ:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मिथुन:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
कर्क:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
सिंह:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।
कन्या:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बार-बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
तुला:
आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
वृश्चिक:
आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।
धनु:
इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
मकर:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ कष्ट प्रतीत हो सकता है। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
कुंभ:
घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
मीन:
मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story