धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 18 दिसंबर 2020

HARRY
18 Dec 2020 12:47 AM GMT
टैरो राशिफल: 18 दिसंबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 18 दिसंबर 2020

मेष:

परिजनों और दोस्तों के साथ आपके बेहतर संबंध होंगे। शोध और वित्तीय परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का यह उचित समय है। आपको भविष्‍य में लाभ प्राप्‍त होगा।

वृषभ:
आपको कार्य के दौरान कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, जिससे आपके ऊपर दबाव रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे़ से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन:
आकस्मिक लाभ होने के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क:
किसी भी व्‍यक्ति को उधार देना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के योग बनेंगे।
सिंह:
वाणी में विनम्रता रखें। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को सबके सामने लाने और इसे विवाह में बदलने के लिए समय अनुकूल है।
कन्या:
व्यावसायिक गोपनीयता को भंग न करें। प्यार में कभी-कभी दूसरे की खुशी के लिए समझौता भी करना पड़ता है, आपको भी करना पड़ सकता है।
तुला:
आपकी महत्‍वाकांक्षा आज आपको कार्य में सफलता दिलाएगी। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है।
वृश्चिक:
जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा और मन में प्रसन्‍नता रहेगी।
धनु:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान दें। आपकी परेशानी ठंड के मौसम में और बढ़ सकती है।
मकर:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
कुंभ:
यह समय मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
मीन:
भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
Next Story