धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 17 सितंबर 2021

Subhi
17 Sep 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 17 सितंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इनको सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण परेशानी आ सकती है।। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
वृषभ:
धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।
मिथुन:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।
कर्क:
मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
सिंह:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
तुला:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।
वृश्चिक:
धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु:
उच्च अधिकारियों के साथ डील और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर:
व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ:
व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।
मीन:
आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है।


Next Story