धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 17 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
17 April 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल : 17 अप्रैल 2021
x
इन राशियों की किस्‍मत के पत्‍ते दे रहे हैं सौभाग्‍य का संकेत

मेष:

भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्द्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। परिवार में सहयोग बना रहेगा और सभी लोग आपका साथ देंगे।
वृषभ:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा और यह बदलाव आपको खुश कर देगा। मगर साथ ही कुछ ऐसा भी हो सकता है कि आपको लगेगा कि मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
मिथुन:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। अधिक बहस में पड़ने से बचें तो आपको लाभ होगा।
कर्क:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्द्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
सिंह:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।
कन्या:
अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी और आपके सभी कार्य आसानी से होंगे।
तुला:
खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
वृश्चिक:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। परिवार में सुख समृद्धि आएगी और लाभ होगा।
धनु:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
मकर:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुये आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।
कुंभ:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं और आपको आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द्र की कमी होगी।


Next Story