धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 16 नवंबर 2021

Subhi
16 Nov 2021 12:48 AM GMT
टैरो राशिफल: 16 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। आज आपका मन शुभ कार्यों में लगेगा और भाग्‍य साथ देगा।
वृषभ:
नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्‍थ्‍य कुछ नरम रहेगा और आपको अपने दोस्‍तों की मदद प्राप्‍त हो सकती है।
मिथुन:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए। आज बदलते मौसम के कारण आप बीमार हो सकते हैं।
कर्क:
दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है और परिवार में कड़वाहट बढ़ सकती है।
सिंह:
सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। आपको इनमें सफलता प्राप्‍त होगी और आपके उद्देश्‍य की पूर्ति होगी।
कन्या:
आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍तता वाला हो सकता है। आप काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
तुला:
इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। आज भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
वृश्चिक:
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। आज कोई ऐसा व्‍यक्ति आपके घर आ सकता है जो आपके लिए मददगार साबित होगा।
धनु:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। आज आपके वे कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं जो काफी समय से अधूरे पड़े थे।
मकर:
आज आपके लिए दिन अच्‍छा है। आज वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
कुंभ:
समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएंगी। किसी बात से आज आपके मन में चिढ़ पैदा हो सकती है।
मीन:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story