धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 16 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
16 April 2022 12:26 AM GMT
टैरो राशिफल: 16 अप्रैल 2022
x
टैरो राशिफल

मेष:

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें और बाहर के खाने से बचें। आज किसी पर विश्‍वास न करें।
वृषभ:
वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं किआज भाग्‍य आपका साथ देगा। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहोल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपको पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे। कोई व्‍यक्ति आगे बढ़कर आपकी मदद करेगा और उसका भाग्य भी साथ देगा।
कर्क:
कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके लिए आज अच्‍छे मौके आ सकते हैं।
सिंह:
सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है।
कन्या:
कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास होगा और प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझकर बनाएं तो फायदे में रहेंगे।
तुला:
तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आपके घर में आनंद होगा और समय बेहतर गुजरेगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। आज आपके घर में शाम को मेहमानों का आगमन हो सकता है।
धनु:
धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी और आप किसी मामले में दूसरों की सलाह भी लेंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।
मकर:
मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
मीन:
मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
Next Story