धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 15 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
15 Oct 2021 6:04 AM IST
टैरो राशिफल: 15 अक्टूबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज का पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेग, अवश्य सम्मिलित हों। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके सभी कार्य संपन्‍न होंगे।
वृषभ:
आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें। गप्पें मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। घर परिवार में लोगों की बातों को इग्‍नोर करें।
कर्क:
आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे। आज आपके दोस्‍त आपके काम आएंगे और कोई बड़ा काम बन जाएगा।
सिंह:
व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे। कोई अपना आज आपके बिगड़े हुए काम को बनाने में मदद कर सकता है और आपको खुशियां प्राप्‍त होंगी।
कन्या:
करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं, वाहन ध्यान से चलाएं। आज मन ही मन किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। कारोबार में कोई समस्‍या आ सकती है।
तुला:
कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। आज कोई लाभ प्राप्‍त हो सकता है।
वृश्चिक:
किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें। अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई ऐसा व्‍यक्ति आज आपसे टकरा सकता है जो आपको ठगले का काम कर सकता है।
धनु:
कार्यस्थल में किसी से उलझे नहीं। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर ख़ुशी का माहौल रहेगा और दोस्‍त आपका साथ देंगे। आज परिवार में कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है।
मकर:
अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं। आज किसी भी मामले में धोखा खा सकते हैं।
कुंभ:
आज आपकी दिनचर्या व्यस्‍त रह सकती है। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें, वरना आपका शरीर आपका साथ नहीं देगा और आप बीमार पड़ सकते हैं।
मीन:
घरेलु माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। आज निवेश करने में आपको लाभ होने की उम्‍मीद है और आगे चलकर भी यह निवेश आपको लाभ देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story