धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 15 दिसंबर 2021

Subhi
15 Dec 2021 12:51 AM GMT
टैरो राशिफल: 15 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज नौकरी करने वाले लोगों को भी लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।
वृषभ:
वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। आज कोई व्‍यक्ति आपकी खास तौर पर तारीफ कर सकता है और किसी से आपको कोई अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मिथुन:
प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझकर बनाएं। आज छात्रों के लिए कोई अच्‍छी खबर आ सकती है। कहीं से उनके सफल होने का समाचार मिल सकता है।
कर्क:
आज आपको जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। आज कोई मेहमान आकर आपके घर में डेरा डाल सकता है।
सिंह:
आज के दिन कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा और किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
कन्या:
नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा होने से आपको खुशी होगी और ससुराल पक्ष की ओर से लाभ होगा।
तुला:
आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। कोई ऐसा व्‍यक्ति आज आपके सामने आ सकता है जो आपको पसंद नहीं हो। ऐसे में अपने ऊपर कंट्रोल रखें। वरना मुंह से कुछ बुरा निकल सकता है।
वृश्चिक:
प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी बनेगी। आज नौकरी के मामले में जहां से अच्‍छी खबर आने की उम्‍मीद थी, वहां से निराशा मिल सकती है।
धनु:
भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। कोई बात आपके मन में कुछ उलझन पैदा करेगी। जीवनसाथी की कोई बात आपको पसंद नहीं आएगी।
मकर:
आज कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। आज पार्टनर पर शक के चलते विवाद हो सकता है।
कुंभ:
धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। कोई अपना आज आपकी नियत पर शक कर सकता है और इस वजह से आपके साथ झगड़ा हो सकता है।
मीन:
आज के दिन अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। इस वजह से मन में कन्‍फ्यूजन होगा।


Next Story