धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 13 जुलाई 2021

Triveni
13 July 2021 12:41 AM GMT
टैरो राशिफल: 13 जुलाई 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगी।
वृषभ:
बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता- पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।
मिथुन:
आज बहुत सोच-समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें क‍ि आपकी वाणी से कोई आहत न हों। यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।
कर्क:
आज रुका हुआ धन वापस आने का योग है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।
सिंह:
आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। आज आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।
कन्या:
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।
तुला:
आज का द‍िन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।
वृश्चिक:
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलने का भी योग है
धनु:
उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी कार्य-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा।
मकर:
आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।
कुंभ:
आज आप अपने बिजनस अथवा ऑफ‍िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।
मीन:
जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।


Triveni

Triveni

    Next Story