धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 13 दिसंबर 2021

Subhi
13 Dec 2021 12:50 AM GMT
टैरो राशिफल: 13 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।
वृषभ:
राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
मिथुन:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।
कर्क:
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
सिंह:
आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।
कन्या:
आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक हो सकती है।
तुला:
नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
वृश्चिक:
नई आकांक्षाएं मन को परेशान कर सकती हैं। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।
धनु:
नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक प्रमोशन और ट्रासंफर के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।
मकर:
पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।
कुंभ:
आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायीक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
मीन:
कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें, गप्पे मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।(राधाबल्लभ मिश्र)



Next Story